पीलीभीत, दिसम्बर 28 -- कोहरे का फायदा उठा कर चोरों ने सर्राफा की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान से करीब 15 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात चोरी ले गए। एएसपी समेत पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की। चोरी की घटना से व्यापारियों में दहशत है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव रूपपुर कृपा निवासी सचिन सक्सेना की गांव में ही सराफा की दुकान है। सचिन ने बताया कि रोज की तरह उन्होंने शुक्रवार रात को अपनी दुकान बंद की थी। शनिवार सुबह जब दुकान पर काम करने वाला नौकर सुशील दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान की हालत देखकर दंग रह गया। उसने सूचना अपने मालिक को दी जिसके बाद वह भी मौके पर पहुंच गए। चोरों ने दुकान में घुसकर लॉकर के ताले तोड़ते हुए उसमें रखे 10 किलो चांदी और ढाई तोला सोना के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी की सूचना पर आसपास के तमाम लोग प...