सराफा की दुकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी
अंबेडकर नगर, जून 14 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने सराफा की दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। रविवार सुबह घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, चोरी की बड़ी वारदात से व्यापारियों में भय और रोष का माहौल है। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अरई गांव निवासी मुकेश सोनी पंथीपुर बाजार में श्री बालाजी ज्वेलर्स नाम से आभूषण की दुकान चलाते हैं। शनिवार रात वह रोज की तरह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। यह भी पढ़ें- लूट के खुलासे को 250 कैमरे किए चेक, डाईआईजी ने ली जानकारी बताया जाता है कि देर रात चोरों ने पहले दुकान का ताला तोड़ा और फिर अंदर प्रवेश कर दुकान में रखे लाखों रुपए के सोने के आभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.