सराफा कारोबार पर असर, लगन में भी पहले जैसी स्थिति नहीं
मऊ, मई 13 -- मऊ, संवाददाता। सराफा कारोबारी पहले से ही मंदी की मार झेलते चले आ रहे हैं इस बीच सोना-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव ने उनके व्यापार को और प्रभावित कर दिया है। सोनारों की मानें तो 20 से 25 फीसदी बिक्री कम हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक साल तक सोना न खरीदने के आह्वान से बहुत अधिक प्रभाव पड़े न पड़े लेकिन कुछ तो दिखेगा। खाड़ी युद्ध की शुरुआत से सोना एवं चांदी के दाम हर दिन चढ़ रहे थे। दाम चढ़ने से सराफा की दुकानों से ग्राहकों की संख्या भी कम होने लगी थी। स्वर्ण व्यवसाइयों ने ग्राहकों की आमद बढ़ाने के लिए हल्के वजन के जेवरातों को बनाना शुरू कर दिया था जिससे ग्राहकों की कमी न रहने पाए। यह भी पढ़ें- मिलेनियम सिटी में बीस फीसदी तक सोने की खरीदारी घटी भारी वजन के आभूषण खरीदने पर जेब ढीली होती थी। हर किसी के वश में भी नहीं था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.