देहरादून, सितम्बर 24 -- हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली निवासी सराफा कारोबारी से मारपीट कर नकदी और सोने की चेन लूटने के मामले में आखिरकार पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के शिवाजी पार्क, शाहदरा निवासी करुण लुथरा ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि घटना तीन मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे की है। वह अपने ससुराल सुभाष नगर, ज्वालापुर से काम निपटाकर दिल्ली लौटने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। तभी नितिन सोनी, उसके पिता मनोहर लाल, महेश सोनी और नौकर कांचा अलग-अलग गाड़ियों से वहां पहुंचे। आरोप है कि कार से उतरते ही नितिन सोनी ने चाकू से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। इसके बाद बाकी लोगों ने लोहे की सरियों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। कारोबारी ने आरोप लगाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.