भदोही, फरवरी 22 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सीखापुर बाजार में सराफा कारोबारी से ठगी करने वाले बाइक सवार दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है। तुरंतपुर चकमंधाता गांव निवासी कैलाश नाथ सेठ की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा कायम किया गया है। कैलाश नाथ सेठ की सीखापुर बाजार में ज्वेलर्स की दुकान है। 13 फरवरी को दो युवक उनकी दुकान पर पहुंचे। उनकी दुकान दो जोड़ी चांदी की पायल, एक सटेदार मीना तथा सोने का एक जोड़ी टप्स खरीदने की बात कही। दुकानदार ने मांग के अनुसार सामान दिखाया और दे दिया। सोने का टप्स लगभग 2.770 मिलीग्राम तथा चांदी कुल 110 ग्राम थी। जिसकी कुल कीमत करीब 73,420 रुपये बताई गई। भुगतान मांगने पर दोनों व्यक्तियों ने आनलाइन ट्रांसफर करने की बात कही। इसपर कैलाश सेठ ने अपने पुत्र संजय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.