बांदा, अप्रैल 24 -- बबेरू (बांदा) बबेरू कोतवाली व कस्बा क्षेत्र में सराफा कारीगर तेज प्रकाश सोनी उर्फ पप्पू के सीने में गोली मारकर हत्या करने के मामले में व्यापारी और परिजन भड़क उठे। आक्रोशित व्यापारियों ने कस्बे के मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। हत्या की सूचना के बाद पुलिस ने शव को तुरंत जिला मुख्यालय भेज दिया था। परिजनों का आरोप है कि उनकी बिना जानकारी के पुलिस ने शव को मुख्यालय कैसे भेज दिया। इसी बात से परिजन और व्यापारी आक्रोशित होकर घटना के बाद चौराहे का चक्का जाम कर दिया है। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। परिजन सराफा कारीगर के शव को वापस लाने की मांग पर अड़े हुए हैं। यह भी पढ़ें- सराफा कारीगर की गोली मारकर हत्या साथ हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। भीड़ पर काबू पाने के लिए आसपास के थानों का फोर्स बुलाया गया है। यह भी पढ...