बांदा, अप्रैल 24 -- बबेरू (बांदा) बबेरू कोतवाली व कस्बा क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम करीब 8.30 बजे सराफा कारीगर के सीने में तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिससे सनसनी फैल गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं,पुलिस ने बगैर बताए शव ले जाने पर व्यापारी उत्तेजित हो गए । पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गोली मारने वाले का नाम असलम खां बताया जा रहा है। पुलिस ने शव मुख्यालय भेज दिया है। जिसको लेकर परिजन वापस लाने की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा धरने पर बैठ गए हैं।सीओ समझाने का प्रयास कर रहे हैं। कस्बे के दूल थोक निवासी 45 वर्षीय तेज प्रकाश सोनी उर्फ पप्पू पुत्र हरी प्रसाद सोने चांदी का कारीगर है। शुक्रवार देर शाम करीब 8.30 के बीच पुनी बापू चक्की के पास सराफा बाजार के पास सीने में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचन...