सराफा कारीगरों को सताने लगा रोजगार का संकट
वाराणसी, मई 13 -- वाराणसी। सराफा बाजार के कारीगरों को रोजगार की चिंता सताने लगी है। मंगलवार को रेशम कटरा में वाराणसी सराफा एसोसिएशन के सदस्यों और कारीगरों की बैठक में सराफा बाजार को लेकर यह चिंता जताई गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे रवि सराफ ने कहा कि यदि सोने की खरीद लंबे समय तक कम रही तो छोटे सुनार, कारीगर और आभूषण निर्माण इकाइयों पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा। मांग में गिरावट होने पर मजदूरी, वेतन और कामकाज बनाए रखना चुनौती बन सकता है। जिससे छंटनी की आशंका भी जताई जा रही है। बैठक में किशोर कुमार सेठ, विष्णु दयाल सेठ, कमल कुमार सिंह, शुभम सेठ, ईश्वर दयाल सेठ, राजेश सेठ, बच्चालाल सेठ, अनिल सेठ, सुभाष सेठ, अजय कसेरा, सूरज सेठ, राजू सेठ दिनेश कुमार सेठ मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सोने के कारोबार पर संकट की आहट से सरार्फा बाजार में बढ़ी बेचैनी यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.