आगरा, जनवरी 2 -- सराफा एसोसिएशन के त्रिवार्षिक चुनाव के बाद अब संगठन की विभिन्न इकाई गठित की जाने लगी हैं। शहर के निज होटल में संगठन की बैठक में महिला इकाई का गठन किया गया है। जिला संयोजक योगेश चंद्र गौड़, जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध पलतानी ने महिला इकाई का गठन किया है। सर्व सम्मति से जिलाध्यक्ष गौरी गौड़, महामंत्री शिप्रा गर्ग, जिला कोषाध्यक्ष पारुल लाहोटी, जिला प्रबंधक मीना बिडला जिला प्रभारी दया माहेश्वरी निर्वाचित हुई हैं। शहर महिला इकाई में ज्योति अग्रवाल शहर अध्यक्ष, प्रिया माहेश्वरी शहर महामंत्री, शिवानी भारद्वाज शहर कोषाध्यक्ष मनोनीत की गई हैं। इस दौरान पूजा गुप्ता, संध्या गुप्ता, विमलेश पल्तानी, शिल्पी शाक्य, ऋचा माहेश्वरी, शीतल रस्तोगी, ज्योति अग्रवाल, रुचि गर्ग, पूनम लाहोटी, मीना लाहोटी, शिवानी भारद्वाज, आयुषी गौड़, समता वर्मा, आराधन...