चतरा, दिसम्बर 18 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। सीसीएल की नयी कोल परियोजना संघमित्रा विस्तार से पूर्व विवाद के जाल में फंस चुका है। अंचल द्वारा फौरेस्ट लैंड और जीएम जे जे लैंड के हस्तांतरण को लेकर पिछले तीन दिनों से लगातार बहिष्कार के बीच गुरूवार को सराढू के ग्रामीणों ने ग्राम सभा का बहिष्कार कर सीसीएल के अधिकारियों को सकते में डाल दिया है।मुखिया सीता देवी की अध्यक्षता में हुई ग्राम सभा को एक सिरे से खारिज कर दिया। आयोजित ग्राम सभा में सीसीएल से रैयती जमीनो के तर्ज पर बंदोबस्त जीएम लैंड की मुआवजा देने, सराढू के जमीन संघमित्रा, आम्रपाली और मगध के लिए अधिग्रहित जमीनो को एक परियोजना में करने तथा दो एकड़ के जगह सीसीएल द्वारा एक एकड़ में नौकरी देने का प्रावधान की जाय।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...