गुमला, जून 1 -- घाघरा। मध्य विद्यालय सरांगो में आयोजित तीन दिनी विद्यालय स्तरीय समर कैंप का समापन सोमवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं और पुरस्कार वितरण के साथ किया गया। समापन अवसर पर विद्यार्थियों के बीच पेंटिंग एवं पारंपरिक व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न सदनों के बच्चों ने धुस्का, छिलका, पिट्ठा और धुतकु रोटी जैसे पारंपरिक व्यंजन तैयार किए। स्वाद, प्रस्तुति और पारंपरिकता के आधार पर मूल्यांकन में स्वामी विवेकानंद सदन को सर्वश्रेष्ठ व्यंजन के लिए ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके अलावा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने मेडल देकर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि कल्याणकारी मानव विकास संस्थान के सचिव सह दिशा सदस्य अनिरुद्ध चौबे ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है तथ...