रांची, मार्च 18 -- रांची, विशेष संवादाता। जेएन कॉलेज, धुर्वा में बुधवार को सरहुल पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ शम्शुन नेहार ने कहा कि सरहुल प्रकृति का पर्व है, जो सिर्फ झारखंड ही नहीं बल्कि ओड़िशा, पश्चिम बंगाल और असम में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने इसे जनजातीय समाज का प्रमुख पर्व बताते हुए कहा कि इस दौरान प्रकृति रंग-बिरंगे फूलों से सज जाती है और पूरा वातावरण आनंद व उत्साह से भर उठता है। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक गीत, नृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सरहुल की समृद्ध परंपरा को जीवंत कर दिया। कॉलेज परिसर को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे उत्सव का रंग और गहरा हो गया।कार्यक्रम में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहने का...