रांची, मार्च 19 -- रांची। झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में गुरुवार को प्रकृति पर्व सरहुल हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। परिसर में आयोजित पारंपरिक अनुष्ठानों में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कुलसचिव डॉ. हेमेन्द्र कुमार भगत ने पर्व के सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व पर जोर देते हुए इसे सामुदायिक एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने युवाओं को अपनी गौरवशाली परंपराओं के संरक्षण और विविधता में एकता के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...