बोकारो, अप्रैल 13 -- कथारा, प्रतिनिधि। प्राकृतिक आस्था व संस्कृति के प्रमुख पर्व सागुन बाहा बोंगा (सरहुल) जारंगडीह स्थित बंद भूमिगत खदान के समीप जुग जाहेर सरना धोरोम गाढ़ में रविवार को पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल नजर आ रहा था। शुरुआत जाहेर स्थान एवं मांझी थान में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई जिसमें मुख्य पूजारी (नायके) सुखदेव हेम्ब्रम, महेश हेम्ब्रम, अर्जुन हेम्ब्रम व फुलचंद हांसदा ने प्रकृति एवं सरना धर्म के देवी-देवताओं की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की गूंज पर युवा-महिलाएं और बुजुर्ग सभी झूम उठे। मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के पुत्र विनय कपूर, झामुमो के जिला सचिव मुकेश कुमार महतो, केंद...