रांची, मार्च 9 -- नामकुम, संवाददाता। सरहुल पूजा समिति पूर्वी क्षेत्र नामकुम की ओर से सरहुल महापर्व की तैयारी को लेकर रामपुर मैदान में ग्राम प्रधान सुनील लकड़ा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 21 मार्च को प्रकृति महापर्व सरहुल को भव्य और पारंपरिक तरीके से मनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आयोजन समिति ने निर्णय लिया कि इस वर्ष प्रखंड के सभी गांवों को सरहुल पूजा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सभी गांव अपने-अपने क्षेत्र से पारंपरिक झांकियां और खोड़हा टीम के साथ रामपुर स्थित सरहुल टांड पहुंचेंगे, जिससे पर्व का उत्साह और बढ़ेगा। पूजा समिति के अध्यक्ष प्रकाश लकड़ा ने कहा कि सरहुल आदिवासी समाज की सांस्कृतिक धरोहर है और इसे भाईचारे व एकता के साथ मनाना हमारी जिम्मेदारी है। बैठक में सचिव गंगा लकड़ा, कोषाध्यक्ष अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.