रामगढ़, अप्रैल 12 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के छत्तरमांडू स्थित असना टोला में आयोजित भव्य सरहुल मिलन समारोह में क्षेत्र की विधायक ममता देवी ने शिरकत कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर प्रकृति पर्व सरहुल की खुशियाँ साझा कीं और सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान निकाली गई आकर्षक शोभायात्रा में विधायक ममता देवी भी शामिल हुईं। उन्होंने महिलाओं के साथ पारंपरिक वेशभूषा में लोकनृत्य करते हुए उत्सव का आनंद लिया, जिससे उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में उल्लास और उत्सव का माहौल बना रहा।अपने संबोधन में ममता देवी ने कहा कि सरहुल पर्व आदिवासी संस्कृति की पहचान है और यह प्रकृति के प्रति सम्मान, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.