रांची, मार्च 12 -- रातू,प्रतिनिधि। केंद्रीय सरहुल पूजा समिति रातू प्रखंड में गुरुवार को अध्यक्ष आदित्य कुमार तिर्की के नेतृत्व में बड़का टोली सरना स्थल, कुम्बाटोली, मेरियाटांड़, रातू चट्टी, एसबीएल गेट, काठीटांड चौक, तिलता चौक सहित क्षेत्र के चौक-चौराहे में सरना झंडागड़ी की गई। मौके पर अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के सचिव डॉ. लक्ष्मण उरांव ने सरहुल जुलूस में पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा और परिधान, गाजा-बाजा, पारंपरिक झांकियों के साथ शामिल होकर शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। वही अध्यक्ष आदित्य तिर्की ने कहा कि सरहुल शोभायात्रा भव्य हो इसको लेकर गांवों में बैठक की जा रही है। उन्होंने सरना समाज से सरहुल शोभायात्रा में एकजुटता के साथ शामिल होने की बात कही। मौके पर छोटू उरांव, विश्वनाथ भगत, हुसे उरांव, गोयंदा उरांव,कृष्णा उरांव, शंकर उ...