गढ़वा, मार्च 22 -- चिनिया। अखिल भारतीय आदिवासी महासभा प्रखंड इकाई चिनिया के तत्वावधान में तहले गांव के डुमरिया टांड़ में सरहुल पूजा का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान रामबदन सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। मोतिलाल बैगा के द्वारा पूजा पाठ किया गया। उसके बाद डुमरियाटांड़ से चिरका करम स्थल होते हुए चिनिया बस स्टैंड, थाना चौक होते हुए प्रखंड परिसर तक शोभायात्रा निकाली गई। पुन: कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। मौके पर उपस्थित अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के जिला अध्यक्ष चैतू सिंह खरवार ने कहा कि सरहुल पर्व प्रकृति का त्यौहार है। मौके पर अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के केंद्रीय सदस्य कविता सिंह खरवार ने सभा को संबोधित किया। मौके पर अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह खरवार, भोला सिंह खरवार, रामेश्वर सिंह खरवार, चैत...