चतरा, मार्च 2 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। आगामी 22 मार्च को प्रकृति का महापर्व सरहुल धूमधाम से मनाने को लेकर रविवार को राहम के मुखिया विश्वजीत उरांव के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता स्वयं मुखिया विश्वजीत उरांव ने की, जबकि संचालन धनेश्वर उरांव द्वारा किया गया। बैठक में सरना समाज के विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रकृति की पूजा के इस पावन पर्व को भव्य रूप देने के लिए सभी उपस्थित लोगों ने अपने-अपने विचार और सुझाव साझा किए। इस अवसर पर प्रखंड सरना समिति के अध्यक्ष सह उप-मुखिया मोहन उरांव ने बताया कि महापर्व को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और समाज के लोगों में भारी उत्साह है। बैठक के दौरान बिरजू उरांव, बालेश्वर उरांव, महेश उरांव, झरी उरांव, शिवदेव, जगेश्वर, कौलेश्वर उरांव सहित दर्ज...