गढ़वा, मार्च 21 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शनिवार को सरहुल महापर्व के पावन अवसर पर आदिवासी सरना विकास परिषद द्वारा आयोजित भव्य पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने सहभागिता करते हुए पाहन एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ पारंपरिक विधि-विधान से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम के दौरान नगाड़ों एवं मांदर की गूंजती थाप ने पूरे वातावरण को उल्लासमय बना दिया। उक्त अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार स्वयं भी पारंपरिक सरहुल नृत्य में शामिल हुए। उससे उपस्थित लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। उन्होंने कहा कि पर्व त्योहारों में इस प्रकार की घनिष्ठ सहभागिता के भाव से जनसमुदाय के साथ प्रशासनिक जुड़ाव बढ़ता है। उन्होंने कहा कि सरहुल प्रकृति, प्रगति और मानव जीवन के अटूट संबंधों का उत्सव है।उस दौरान...