रामगढ़, मार्च 7 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। होसिर गांव में सरहुल पूजा के लेकर ग्रामीणों की बैठक प्रमोद महतो की अध्यक्षता में हुई। इसमें सरहुल पूजा धूमधाम से मनाने की निर्णय लिया गया। जिसमें 21 मार्च को सरहुल पूजा शोभा यात्रा जुलूस निकालने पर सहमति बनी। इसे सफल बनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया। जिसमें प्रार्थना देवी अध्यक्ष, महेंद्र मुंडा सचिव, रीमा देवी कोषाध्यक्ष, पूर्व मुखिया प्रमोद महतो पंसस गणेश महतो संरक्षक बनाए गए। जबकि कार्यकारणी सदस्य सत्यनारायण मुंडा मुख्य पुजारी, केतर मुंडा, छोटेलाल मुंडा, महेश मुंडा, पंचित महतो, सोहन साव, अरविंद कुमार, संजीत मुंडा, सुमित कुमार, दीपेन्द्र महतो, मैनेजर मुंडा, प्रमिला देवी, ममता देवी, मालती देवी, फागुनी देवी चुने गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...