रांची, मार्च 21 -- तमाड़,प्रतिनिधि। सामूहिक सरहुल पूजा समिति तमाड़ ने हाई स्कूल मैदान में शनिवार को सरहुल का आयोजन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम श्रद्धालुओं ने पाहान की उपस्थिति में सखुआ डाली की पूजा की। साथ ही सरई फूल कान में खोसा और पारंपरिक प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही आखड़ा में नाच दल ने शानदार प्रस्तुति दी। देर शाम को हिडिंबा के लिए शोभायात्रा निकाली गयी इसमें सैकड़ो लोग शामिल थे। शोभायात्रा यात्रा में शामिल लोग नगाड़े की थाप पर नाचते-गाते हिडिंबा स्थल पहुंचे और शोभायात्रा का विसर्जन किया। इस मौके पर तमाम समिति के लोग उपस्थित थे। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मोदी दल-बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...