चतरा, जून 13 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज के करैलीबार पंचायत के रक्सी गांव में सरहुल पूजा समारोह का आयोजन किया। सरहुल पूजा का आयोजन भोक्ता समाज के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता शामिल हुए। इस दौरान सरहुल पूजा स्थल पर पूजा अर्चना कर देश प्रदेश में सुख शांति समृद्धि की कामना की गई और लोगो ने एक दूसरे को सरहुल की बधाई दी। कार्यक्रम के आयोजकों के द्वारा मुख्य अतिथि सत्यानंद भोक्ता को माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि यह पर्व प्रकृति, पर्यावरण और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि आदिवासी समाज की पहचान और उनकी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमसब को मिलजुल कर अपनी परम्पराओं को सह...