लोहरदगा, मार्च 20 -- लोहरदगा, संवाददाता। आदिवासियों का सबसे बड़ा त्यौहार सरहुल पूजा चैत्र तृतीया शुक्ल पक्ष शनिवार को लोहरदगा जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। केंद्रीय सरना समिति लोहरदगा के तत्वावधान में सरहुल पूजा एवं शोभा यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई है। समिति के अधिकारियों,कार्यकर्ताओं और जिले के तमाम सामाजिक संगठनों, आदिवासी छात्र संघ, जिला राजी पड़हा, पारंपरिक स्वशासन पड़हा व्यवस्था, सरना प्रार्थना सभा जिला समिति आदि इस तैयारी में जुटे हैं। केन्द्रीय सरना समिति के संरक्षक मनी उरांव ने कहा है कि किसी भी पर्व त्यौहार की महत्ता और उसकी सार्थकता मानव समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे, शांति और सौहार्द्र में निहित है। इसकी सुगंध और खुशबू पूरे समाज में फैलती है।21 मार्च को सुबह महात्मा गांधी रोड स्थित झखरा कुंबा लोहरदगा में सरहुल पूजा के बाद भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.