लोहरदगा, मार्च 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। केंद्रीय सरना समिति लोहरदगा द्वारा शनिवार को प्रकृति पर्व सरहुल पूरे जोश-व- खरोश के साथ मनाया गया। मौके पर केंद्रीय सरना समिति सहित अन्य आदिवासी संगठनों द्वारा पाहन- पुजार की अगुवाई में भव्य और परंपरागत शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें जनजातीय समुदाय जमकर नगाड़ा, मांदर की थाप पर थिरकता नजर आया। शोभायात्रा में समाज के हर वर्ग की किसी ने किसी रूप में भागीदारी रही। कोई शोभायात्रा का हिस्सा बना, तो किसी ने स्वागत किया। शोभा यात्रा का पूरे नगर क्षेत्र में विभिन्न संगठनों द्वारा गुड़, चना और शरबत के साथ स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में आकर्षक झांकी भी प्रस्तुत की गई। एमजी रोड स्थित झखरा कुंबा सरना स्थल में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पाहन विष्णु उरांव, सहायक महतो पंकज उरांव तथा पुजार कहरू उरांव ने विधिवत पूज...