लातेहार, मार्च 21 -- लातेहार, हिटी। जिले भर में प्रकृति का पर्व सरहुल पर्व शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम वासाओड़ा में हुआ। शोभायात्रा में 70 से अधिक अखरा समितियां शामिल हुईं। हजारों की संख्या में पारंपरिक वेशभूषा में युवक-युवतियां, महिलाएं और बच्चे ढोल-नगाड़े की धुन पर थिरकते नजर आए। शोभायात्रा वासाओड़ा से शुरू होकर मेन रोड, थाना चौक, बाजारटांड़ होते हुए उरदा टांड रेहड़ा पहुंची और फिर वहीं से वापस वासाओड़ा लौटी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता,जबकि विशिष्ट अतिथि एसपी कुमार गौरव ,पूर्व शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम आईटीडीए निदेशक प्रवीण गगराई, डीआरडीए डायरेक्टर प्रभात रंजन चौधरी, एसडीएम अजय कुमार रजक, एनआईपी के कार्यपालक अभियंता पुनई उरांव, भूमि संरक्षण पदाधिकारी विवेक मिश्र ,उप निर्वाचन पदा़ मेरी...