रामगढ़, अप्रैल 14 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। ग्राम मरार के रेलवे अंडर ब्रिज के समीप सरहुल महोत्सव हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर सरना स्थल पर ग्राम पाहन प्रकाश मुंडा, पुजारी पंचम कुजूर, सोरेन बेदिया, महेंद्र बेदिया, विनोद करमाली और संजय सोरेन की ओर से विधिवत साल वृक्ष की पूजा-अर्चना की गई। पाहन ने पारंपरिक मंत्रोच्चार के साथ सरना माँ और साल वृक्ष की पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवक-युवतियों ने ढोल-मांदर की थाप पर पारंपरिक सरहुल नृत्य और गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया। पूरे गाँव में पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सभी समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्...