गढ़वा, मार्च 21 -- गढ़वा, हिटी। शनिवार को जिला मुख्यालय सहित सुदूरवर्ती प्रखंडों में भी प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम से मनया गया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस केंद्र में स्थित सरना स्थल पर प्रकृति पर्व सरहुल एसपी अमन कुमार की उपस्थिति में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस परिवार ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए सरना स्थल पर पूजा-अर्चना की। उस दौरान कई पुलिस व कई प्रशासनिक अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारी, प्रशासनिक पदाधिकारी और जवानों ने एसपी के साथ पारंपरिक नृत्य और पूजा अर्चना में हिस्सा लेकर प्रकृति के प्रति सम्मान व सामाजिक एकता का संदेश दिया। उधर सुदूरवर्ती भंडरिया प्रखंड के नौका प्रभन बाबा मंदिर प्रांगण में सरहुल पूजा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नौका डाड़ी कुआं से जल उठाकर म...