गुमला, मार्च 21 -- गुमला, संवाददाता। सरहुल पूजा देखने जा रहे दो युवक शनिवार दोपहर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। घायलों की पहचान घुंटीटोली निवासी 17 वर्षीय सुबोध मिंज और 19 वर्षीय माइकल टेटे के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों दोस्त बाइक से गुमला आ रहे थे। इसी दौरान करीब एक बजे टैंसेरा मोड़ के समीप एक वाहन से बचने के क्रम में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में सुबोध मिंज के सिर में गंभीर चोट लगी। जिससे वह बेहोश हो गया, जबकि माइकल टेटे को भी चोट आई हैं।स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सुबोध की हालत गंभीर बनी हुई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.