रामगढ़, मार्च 13 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। केंद्रीय मिलन सरहुल पूजा समिति की बैठक शुक्रवार को भुरकुंडा रिवर साईड स्थित केंद्रीय सरना स्थल में हुई। इसकी अध्यक्षता मिथिलेश टुड्डू और संचालन संतोष उरांव ने किया। बैठक में समिति ने 22 मार्च को भुरकुंडा में सरहुल की शोभायात्रा निकालने का एलान किया। बताया कि 20 मार्च को रुषा और घड़ा में पानी भराई का अनुष्ठान होगा। वहीं 21 मार्च को रिवर साईड स्थित केंद्रीय सरना स्थल में पूजा-अर्चना होगी। इसके बाद 22 मार्च को सरना स्थल से भव्य शोभायात्रा निकलेगी, जो सयाल मोड़, पटेलनगर, बिरसा चौक, भुरकुंडा मेन रोड होते थाना के पीछे न्यू बैरेक सरना स्थल में आयोजित मिलन समारोह में शामिल होगा। बैठक में नई कमेटी का भी गठन हुआ। नवगठित कमेटी में संरक्षक दर्शन गंझू, पात्रिक मिंज, रवि उरांव, संजय लिंडा, अध्यक्ष मिथिलेश टु...