रांची, मार्च 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। सरहुल शोभायात्रा 21 मार्च को रांची में निकाली जाएगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। पूरी रांची में सरना झंडे से पट गई है। इस वर्ष सरना समितियों द्वारा शोभायात्रा में आदिवासी मुद्दों पर आधारित कई झांकियां निकाली जाएंगी। इसमें अरगोड़ा समिति शिबू सोरेन के जीवन पर आधारित झांकी निकालेगी। चापू टोली, पिपर टोली, मधुकम की सरना समितियां नशा मुक्ति जागरुकता, पर्यावरण संरक्षण, डंडा काटना की झांकी निकालेंगी। हरमू सरना समिति जनी शिकार पर आधारित झांकी निकालेगी। चुनवा टोली, टमटम टोली, सामलौंग से सरना धर्म कोड पर झांकी निकालने की तैयारी है। डीजे पर रोक, पारंपरिक वाद्ययंत्र रहेंगेकेंद्रीय सरना समिति की बैठक मंगलवार को केंद्रीय सरना स्थल सिरम टोली में हुई। समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने बताया कि इस वर्ष सरहुल में डीजे प...