रांची, मार्च 19 -- तमाड़,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में प्रकृति पर्व सरहुल पूजा महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सामूहिक सरहुल पूजा समिति तमाड़ की ओर से शनिवार को भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं और लोगों को सपरिवार शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। समिति के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन तमाड़ स्थित हाई स्कूल मैदान में किया जाएगा। सुबह नौ बजे से पूजा शुरू होगी 11 बजे से प्रसाद वितरण किया जाएगा। 11:30 बजे से पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय कलाकार संस्कृति की झलक प्रस्तुत करेंगे। शाम चार बजे गिड़ीबा की ओर जुलूस के साथ पुष्प विसर्जन किया जाएगा। शाम छह बजे कार्यक्रम का समापन होगा। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष दमयंती मुंडा ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...