रांची, मार्च 20 -- रांची। एक्वा वर्ल्ड में सरहुल और ईद के अवसर पर विशेष प्रबंध किया गया है। लोगों को मछलियों और झूलों के अतिरिक्त एक बिल्कुल नया सेल्फी जोन मिलेगा, जहां वह अपने पसंदीदा कैरेक्टर्स के साथ सेल्फी ले सकते हैं। एक्वा वर्ल्ड में भूत महल भी एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। ईद के अवसर पर सेवई खाने की प्रतियोगिता, बेस्ट पठान सूट आउटफिट प्रतियोगिता, धुरंधर के गीत पर डांस आदि कई कार्यक्रम होंगे। ये जानकारी एक्वा वर्ल्ड के निदेशक सत्य प्रकाश चंदेल और निदेशक लोकेश कुमार ने संयुक्त रूप से दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...