रांची, मार्च 17 -- रातू, प्रतिनिधि। ईद, प्रकृति पर्व सरहुल और रामनवमी को लेकर मंगलवार को थाने में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का निर्णय लिया। सदस्यों ने जुलूस के दिन पेयजल और यातायात की व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ क्षेत्र में पूर्ण नशाबंदी की मांग की। अध्यक्षता कर रहे सीओ रवि कुमार ने समिति के सदस्यों को व्यापक सहयोग करने का आश्वासन देकर अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति होगी। वीडियो कैमरा, सीसीटीवी और सादे लिबास में पुलिस निगरानी करेगी। मौके पर समाजसेवी कृष्णा उरांव, रियाजुल अंसारी, पुर्व प्रमुख सीमा देवी, आदित्य तिर्की, शमीम मंसूरी, असलम अंसारी, बेलाल अंसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.