लोहरदगा, मार्च 20 -- लोहरदगा, संवाददाता। सरहुल, ईद और रामनवमी जैसे प्रमुख पर्व-त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को लोहरदगा जिला पुलिस ने न्यू पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल किया। मौके पर पुलिस जवानों ने दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था, आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई तथा संवेदनशील इलाकों में कानून व्यवस्था बनाए रखने का अभ्यास किया। अधिकारियों ने जवानों को हर परिस्थिति में संयम और सतर्कता के साथ कार्य करने की बात कही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सरहुल, ईद और रामनवमी को देखते हुए जिले के संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर ली गई है। वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार गश्ती की जाएगी। साथ ही सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी रखने की तैयारी की जा रही है। प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.