रांची, मार्च 17 -- ओरमांझी,प्रतिनिधि। प्राकृतिक पर्व सरहुल, ईद और रामनवमी को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में थाना प्रभारी शशि भूषण चौधरी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद रामटहल चौधरी प्रमुख अनुपमा देवी सहित प्रशासन के आला अधिकारी और पूजा समिति के लोग शामिल हुए। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि तीनों त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक मनाया जाएगा। कहा गया कि अफवाह पर ध्यान ना दें। किसी भी तरह की सूचना मिले तो तत्काल प्रशासन को अवगत कराया जाए। इरबा गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग किया कि चांद रात इरबा में काफी भीड़ रहती है। उसे रात वहां प्रशासन के लोग सुरक्षा की व्यवस्था करें। वही झारखंड प्रदेश आदिवासी पड़हा समाज के लोगों ने मांग किया कि सरहुल मेला के दिन उद्यान के समीप काफी भीड़ हो जाती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.