सरहुल, ईद और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई
लोहरदगा, मार्च 17 -- कैरो, प्रतिनिधि।लोहरदगा कैरो थाना परिसर में मंगलवार को सरहुल, ईद व रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक बीडीओ, सीओ थाना प्रभारी की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी त्योहार को शांति व सौहार्द्र के साथ मनाने पर बल दिया गया।प्रखंड के सभी ईदगाहों में नमाज पढ़ने के समय की जानकारी संबधित ओहदेदारों के द्वारा दिया गया।बीडीओ ने सरहुल शोभयात्रा की रूट की जानकारी मांगी। कैरो प्रखंड मुख्यालय में आयोजित होने वाली रामनवमी सह भरत मिलाप शोभा यात्रा को लेकर विशेष चर्चा किया गया। कहा गया सभी त्योहार सौहार्द के साथ मनाएं, किसी अफवाह पर ध्यान न दें। प्रशासन हमेशा आपके मदद के लिए तत्पर है।इस मौके पर एस आई संजय कुमार, रंजन कुमार, दिलीप सिंह, पंचानद गोप, जमशेद खान, मधुलिका रानी, वीरेंद्र महली, अरविंद उरांव, श्रवण मुंडा, समीद अंसारी, शरत क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.