नोएडा, अप्रैल 16 -- नोएडा में सोमवार को सैलरी में बढ़ोतरी की मांग को लेकर फैक्ट्री वर्कर्स ने जमकर हंगामा और बवाल काटा था। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं और हिंसा फैलने वाले आरोपियों की धड़पकड़ कर रही है। मामले में गुरुवार को गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अहम जानकारी दी। उनके मुताबिक इस पूरे घटनाक्रम के पीछे एक सोची-समझी गहरी साजिश थी, जिसमें सीमा पार यानी पाकिस्तान के सोशल मीडिया हैंडल का भी इस्तेमाल किया गया।मजदूरों को भड़काया गया था पुलिस कमिश्नर बताया है कि पाकिस्तानी के दो एक्स हैंडल हैंडल से पोस्ट करके मजदूरों को भड़काया गया था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बीपीएन का गलत इस्तेमाल किया गया। अबतक की जांच में पुलिस ने 3 मुख्य साजिशकर्ताओं की पहचान की है जिनमें दो आरोपियों की पहचान रुपेश...