नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- upsc success story major nitish kumar singh : कुछ कहानियां सिर्फ कामयाबी के इर्द गिर्द नहीं घूमतीं वो जज्बे, कभी न हार मानने वाली जिद और फर्ज को निभाने की एक नई राह खोजने के बारे में होती हैं। जब पुरानी राह किसी हादसे में छूट जाए तो इंसान टूट जाता है लेकिन कुछ विरले ही होते हैं जो अपना रास्ता खुद बनाते हैं। रिटायर्ड मेजर नीतीश कुमार सिंह एक ऐसे ही इंसान हैं। वो कोई ऐसे शख्स नहीं हैं जिन्होंने अचानक अपनी मंजिल बदल ली हो, बल्कि असल मायने में वो देश सेवा के उसी रास्ते पर चलते रहे हैं बस उनका तरीका बदल गया। नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) से निकले भारतीय सेना के इस जांबाज अफसर ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया 305वीं रैंक (AIR 305) हासिल की है। आइए जानते हैं मेजर नीतीश कुमार सिंह की सफलता की कहानी।नीतीश कुमार...