चम्पावत, फरवरी 26 -- टनकपुर के सरस कॉर्बेट मेले में 70 लाख रुपये का कारोबार हुआ। सात दिनी मेले में उद्यमियों ने 171 स्टॉ लगाए। इसके अलावा दस राज्यों के लोगों ने सरस मेले में हिस्सा लिया। टनकपुर में सरस कॉर्बेट मेले में प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। इसके अलावा स्थानीय उत्पादों को भी प्रोत्साहन मिला। सात दिनी मेले में 70 लाख रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। मेले में उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित देश के दस से अधिक राज्यों के प्रतिभागियों ने हस्तशिल्प, हैंडलूम उत्पाद और पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल लगाए। कानपुर से आए साजिद शाहिद अली ने हैंडलूम उत्पादों से 45,800 की आय अर्जित की। देहरादून के इरफान अहमद ने कार्पेट विक्रय से 70,655, रुद्रपुर के रईस अहमद ने 1.08 लाख, मोहम्मद फारूक ने Rs.1.39 लाख और इसरार हुसैन ने 1....