फरीदाबाद, जनवरी 4 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी मैदान पर चल रहे सरस आजीविका मेले ने इस बार अच्छी बिक्री होने से महिला उद्यमी काफी प्रसन्न हैं। 14 दिनों तक चले इस मेले में तीन करोड़ पांच हजार रुपये की बिक्री दर्ज की गई। मेले में फरीदाबाद के लोगों ने देश के विभिन्न हिस्सों से आई उद्यमी महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की जमकर खरीदारी कर रहे। सोमवार को मेले का अंतिम दिन है, ऐसे में प्रशासन को बिक्री का आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है। शाम चार बजे समापन कार्यक्रम होगा। वहीं रविवार अवकाश का दिन होने के चलते स्मार्ट सिटी के लोग खरीदारी के लिए दोपहर के समय पहुंचे। लोगों ने खरीदारी के साथ खिली धूप का भी आनंद लिया। लोगों की भीड़ की देखकर महिला उद्यमियों के चेहरे भी काफी खिले हुए थे। लोगों की भीड़ देखकर उन्हें अच्छी बिक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.