पटना, दिसम्बर 10 -- बिहार सरस मेला 12 से 28 दिसंबर तक गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। हुनरमंद हाथों से सजता बिहार थीम पर इसका आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीण विकास विभाग के बैनर तले बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति, जीविका की ओर से इसका आयोजन किया जा रहा है l उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार करेंगे। मौके पर विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर रहेंगे। जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा, अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह आयुक्त मनरेगा की अभिलाषा शर्मा मौजूद रहेंगे। इस बार मेले का आयोजन 17 दिनों के लिए होगा। इसमें पांच सौ से अधिक स्टॉल रहेंगे। इसमें तमाम आजीविका से जुड़ी महिलाएं काउंटर पर रहेंगी। मेले में बिहार के अलावा 25 राज्यों की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिला उद्यमी शिरकत करेंगी। हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.