कानपुर, जनवरी 3 -- कानपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के विपणन एवं बिक्री के लिए मोतीझील लॉन संख्या 2 में रविवार से तीन दिवसीय सरस आजीविका मेला 2026 का आयोजन किया जा रहा है। मेले का उ‌द्घाटन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और विशिष्ट अतिथि प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय करेंगे। मेले में सौंदर्य एवं सुगंध उत्पाद, पारंपरिक परिधान एवं वस्त्र संग्रह, ग्रामीण उजाला, घरेलू उपभोग उत्पाद, पारंपरिक हस्तकला उत्पाद, सखी लेदर उत्पाद जैविक पौध एवं कृषि उत्पादन, हवन पूजा केंद्र स्वच्छता समाधान, सरस स्वाद एवं स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे उत्पादों एवं सेवाओं के साथ ग्रामीण क्षेत्र के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं प्रतिभाग करेंगी। मेले में जिले से 29 स्टॉल और मंडल के अन्य पांच जिलों से 31 स्टॉल स्वयं सहायता समूह के ...