लातेहार, फरवरी 28 -- लातेहार,संवाददाता। शहर के धर्मपुर पथ में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को शिशु वाटिका खंड में रंगोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मातृ भारती की अध्यक्ष रितु रानी पांडेय, सचिव खुशबू अग्रवाल, सह सचिव विभा पांडेय, उपाध्यक्ष रिचा शर्मा, सदस्य दिव्या रानी एवं प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने दीप प्रज्‍जवलित कर किया। कार्यक्रम में कक्षा अरुण, उदय एवं प्रभात के छात्र व छात्राओं की माताओं ने होली पर आधारित लोक गीत प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में सुधा अग्रवाल को प्रथम, अनीता नारायण को द्वितीय और रिचा शर्मा को तृतीय स्‍थान प्राप्‍त किया। इसके नेहा साहू, सविता गुप्ता और लवली गुप्ता को सांत्‍वना पुरस्‍कार दिया गया। शिशु वाटिका के अलग-अलग कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने भी होली पर समूह गीत, कविता, अं...