हजारीबाग, मई 18 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। स्थानीय सरस्वती हाई स्कूल, बनहा कटकमदाग में मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, गरिमापूर्ण और हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।

विद्यालय का परिणाम इस वर्ष 2026 की 10वीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत 100 प्रतिशत रहा। स्कूल से कुल 29 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और सभी ने सफलता हासिल कर विद्यालय व पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से रेखांकित किया गया, जिनमें प्रथम स्थान दीपिका कुमारी (91.2 प्रतिशत अंक)द्वितीय स्थान संजना कुमारी (90.6 प्रतिशत अंक)तृतीय स्थान अभिषेक कुमार (89 प्रतिशत अंक) शा...