बोकारो, मई 10 -- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 9डी में दादा-दादी,नाना-नानी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार से कुल 160 दादा-दादी व नाना-नानी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त रूप से प्राचार्य राजेन्द्र कामत, सचिव जीपी सिंह, अभय प्रसाद, प्रमिला पाण्डेय व मनोरमा झा द्वारा दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ किया गया। विद्यालय के प्राचार्य राजेन्द्र कामत ने कहा घर के बुजुर्ग हमारे प्रत्यक्ष देवता हैं। हमारी संस्कृति में 33 कोटि देवी-देवताओं के साथ माता-पिता, गुरु व घर के बुजुर्गों को विशेष सम्मान दिया गया है। जहां बुजुर्गों का सम्मान होता है, वहीं देवताओं का वास माना जाता है। यह भी पढ़ें- जीवन का अनुभव और ज्ञान का खजाना है बुजुर्ग उन्होंने संयुक्त परिवारों के विघटन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा आज बच्चे किताबी ...