सिमडेगा, अप्रैल 3 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सलडेगा स्थित सरस्वती शिशु विदया मंदिर में शुक्रवार को नव सत्र का आगाज किया गया। मौके पर विद्यालय में 21 स्थानों पर हवन कुंड स्थापित कर वैदिक रीति से सामूहिक हवन-पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र पाठक ने की। उनके कुशल मार्गदर्शन में यह आयोजन अत्यंत अनुशासित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। हवन अनुष्ठान का संचालन विद्वान पंडित शिव कुमार पाठक के सान्निध्य में हुआ। जिन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के मधुर एवं प्रभावशाली स्वर से वातावरण को पूर्णतः आध्यात्मिक बना दिया। प्रधानाचार्य जितेंद्र पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि नवीन सत्र केवल शैक्षणिक आरंभ नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होने का सशक्त अवसर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.