सिमडेगा, दिसम्बर 22 -- सिमडेगा,जिला प्रतिनिधि। श्री सर्वेश्वरी समूह के द्वारा सोमवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर वनदुर्गा में दंत चिकित्सा सह दंत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ अघोरेश्वर महाप्रभु एवं गुरुपद बाबा के चित्र पर पुष्पांजलि एवं पूजन आरती के साथ किया गया। शिविर में दंत चिकित्सक डॉ अविनाश एवं उनके टीम के द्वारा छात्र छात्राओं का दंत परीक्षण कर उचित परामर्श एवं जरूरतमंदों को दवाई उपलब्ध कराया गया। जागरूकता हेतु सभी छात्र-छात्राओं के बीच ब्रश मंजन और जीभी का वितरण किया गया। साथ ही पठन पाठन में जागरूकता लाने एवं प्रोत्साहन हेतु सभी छात्र-छात्राओं को पेंसिल,रबर,कटर भी दिया गया। शिविर को जहुरण सिंह, केशरी सिंह,जगन्नाथ सिंह सहित श्री सर्वेश्वरी समूह के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...