घाटशिला, अप्रैल 16 -- मुसाबनी। मुसाबनी स्थित बीडीएसएल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को हवन-पूजन के साथ नए सत्र 2026-2027 की शुरुआत हुई। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या जमवंती मिश्रा एवं विद्यालय के सचिव बाबूलाल सिंह उपस्थित रहे। विद्यालय के सचिव बाबूलाल सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय ही आपके जीवन की दिशा तय करता है, परंतु इसमें आपको यह सुनिश्चित करना होता है कि आप कितनी निष्ठा और श्रद्धा के साथ अपने शिक्षकों द्वारा दी जा रही शिक्षा को ग्रहण करते हैं। कहा कि इसके साथ-साथ अनुशासन भी जीवन में आवश्यक है। यही अनुशासन आपके जीवन में आगे बढ़ने का मार्गदर्शन बनाकर कार्य करता है। हवन के उपरांत सभी के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.