धनबाद, मई 20 -- चिरकुंडा नीचे बाजार स्थित अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में मंगलवार को प्री प्राइमरी, एलकेजी, नर्सरी, यूकेजी के बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन किया गया। बच्चों ने नृत्य, योगा, चित्रकला, संगीत सहित विभिन्न क्रियाकलाप प्रस्तुत किए। स्कूल के स्विमिंग पुल में बच्चों ने अपने हाथों से बनाए नौका को तैराया। वाटिका की अंजलि गुप्ता, तनिमा मंडल, ज्योति शर्मा, कृष्णा मुखर्जी, सुनीता ठाकुर ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की उप-प्राचार्य सुनीता राय ने किया। प्राचार्य डॉ अशोक कुमार वर्मा व सचिव निलय कुमार गढयाण ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। यह भी पढ़ें- श्री गुरु नानक स्कूल में पूल पार्टी का आयोजन यह भी पढ़ें- हाथकाठी प्राथमिक विद्यालय हिंदी में समर कैंप का रंगारंग आयोजन यह भी पढ़ें- समर कैंप में भरतनाट्यम ...